फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: इस दिन रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'फर्जी', साउथ के इस सुपरस्टार संग मचाएंगे धमाल

Thu, 15 Dec 2022 03:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिल्वर स्क्रीन पर बड़े धमाके करने के बाद अब शाहिद कपूर ओटीटी की दुनिया में वेब सीरीज 'फर्जी' से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में साउथ के दिग्गज कलाकार विजय सेतुपति भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। यह सीरीज अगले साल अगले साल फरवरी में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनने जा रही 'फर्जी' से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस सीरीज की कहानी को लेकर कोई भी अधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ अगले साल फरवरी में स्ट्रीम हो सकती है।

विज्ञापन

इस सीरीज को रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है और यह सीरीज साल 2023 की पहली तिमाही से पहले दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। खबरों की मानें तो इसके प्रीमियर के एक महीने पहले ही ट्रेलर और अन्य मार्केटिंग एसेट्स आ जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले,‘फर्जी’ के लॉन्च पर शाहिद कपूर ने अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, 'हम फिल्मों में जो करते हैं, यह उससे कई ज्यादा अलग है। हालांकि, मैं थोड़ा नर्वस हूं, लेकिन उससे कई ज्यादा उत्साहित भी हूं। मैं शुरुआत से ही कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करना चाहता था। शाहिद बातचीत को जारी रखते हुए कहते हैं, 'मेरे लिए यह कहानी और यह किरदार मेरी अब तक की हर फिल्म से मेल खाता है।

यह भी पढ़ें: फिल्मी कपल को भी टक्कर देती हैं मधुर भंडारकर और रेणु नंबूदिरी की जोड़ी
विज्ञापन

वर्क फ्रंट पर बात करें तो शाहिद कपूर अभिनेत्री कृति सेनन के साथ दिनेश विजान प्रोडक्शन की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म रोबोट आधारित रोमांटिक कॉमेडी है, जो 2023 के अंत में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा शाहिद कपूर अली अब्बास जफर निर्देशित ‘ब्लडी डैडी’ भी लाइन अप में  है, जो जल्द ही जियो के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी।

यह भी पढ़ें:  गायिका नहीं तो पेंटर होतीं उषा मंगेशकर, ‘जय संतोषी मां’ के गाने से मिली नई पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें