फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jersey Release Date: 'केजीएफ 2' और 'बीस्ट' के बीच फंसे शाहिद कपूर ने छोड़ा मुकाबला, अब इस दिन रिलीज होगी साउथ की रीमेक फिल्म 'जर्सी'

Mon, 11 Apr 2022 11:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जर्सी का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी द्वारा किया गया है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Vs Beast Vs Jersey - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी (Jersey Release Postpone) की रिलीज डेट एक बार फ़िर से टल गई है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी।

विज्ञापन


फिर बदली जर्सी की रिलीज डेट
फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करते हुए मेकर्स ने बयान जारी किया है। फिल्म निर्माता अमन गिल ने कहा, "एक टीम के रूप में, हमने 'जर्सी' में अपना खून-पसीना और आंसू बहाए हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि ये फिल्म आप सभी तक पहुंचे। जर्सी अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी।"

केजीएफ 2 और बीस्ट से होने वाली थी टक्कर
'जर्सी' (Jersey) इस महीने 14 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसी दिन यश और संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' और विजय स्टारर 'बीस्ट' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला था शायद इसलिए जर्सी के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि 'जर्सी' तेलुगू की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक शख्स पर आधारित है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है। 
विज्ञापन


अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। फिल्म में शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें