कृति और रश्मिका की नकल करते दिखे शाहिद कपूर
वायरल वीडियो में मीडिया और पैपराजी के साथ सामने कृति से हाथों से दिल का साइन बनाया। कुछ ऐसा ही रश्मिका मंदाना ने भी किया। जब शाहिद कपूर स्टेज पर आए तो उन्होंने नखरीले अंदाज में कृति और रश्मिका की तरह ही हाथों से दिल बनाया और इसके बाद खूब हंसे। यह देखकर रश्मिका और कृति भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म का गाना ‘बंधु 2.0’ भी रिलीज हुआ
बुधवार को ही ‘कॉकटेल 2’ का गाना 'बंधु 2.0' भी रिलीज हुआ। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नाचते हुए, थिरकते हुए दिख रहे हैं। यह गाना ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुम्ही हो बंधु…’ को एक ट्रिब्यूट है। नए गाने में कृति और रश्मिका का लुक भी फैंस को पसंद आया है।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘कॉकटेल 2’?
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के अलावा डिंपल कपाडिया, रोहित सराफ और इशिता दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि होमी ने ही ‘कॉकटेल’ का निर्देशन किया था।