फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलने की कोशिश कर रहे हैं शाहिद कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर के कदम लड़खड़ा गए थे। उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती चली गई। उन्हें अपने पिता पंकज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मौसम' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


इसके फ्लॉप हो जाने की वजह से शाहिद काफी निराश हो गए। इसके बाद आई कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरी मेरी कहानी'। इसने भी टिकट खिड़की पर पानी नहीं मांगा।

'तेरी मेरी कहानी' के लुढ़कने के बाद तो जैसे शाहिद कपूर सदमे की हालत में पहुंच गए। इसकी वजह यह है कि उनके हाथ में तब एक भी फिल्म नहीं थी। लेकिन कहीं न कहीं शाहिद की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर है, इसलिए उन्हें इधर मनीष शर्मा, प्रभुदेवा, बिजॉय नांबियार और राजकुमार संतोषी जैसे फिल्मकारों ने साइन कर लिया है।
विज्ञापन


ये चारों ही अपने आपको साबित कर चुकी हस्तियां हैं, इसलिए शाहिद को पूरा भरोसा है कि उनके लड़खड़ाते कदम जल्द ही संभल जाएंगे। शाहिद का यह भी कहना है कि अक्सर उनसे फिल्म साइन करने के मामले में गल्तियां हुई हैं, अब वे इन्हें नहीं दोहराएंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें