'गोल्ड-तांबा' और 'देखते-देखते' गाने के बाद इन दिनों अभिनेता शाहिद कपूर की चर्चा में चल रही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का तीसरा गाना भी रिलीज हो गया है। फिल्म के नए गाने नाम ‘हार्ड हार्ड’ है। पहले दोनों गानों की तरह ‘हार्ड हार्ड’ गाना भी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
‘हार्ड हार्ड’ गाने को एक डांस क्लब में फिल्माया गया है। इस गाने पर शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और दिव्येंदु शर्मा का धमाकेदार डांस दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। बात करें ‘हार्ड हार्ड’ के सिंगर की तो मिका सिंह, सचेत टंडन और प्रकृति काकर ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। वहीं इस गाने को सचेत-परम्परा ने कंपोज किया है। ‘हार्ड हार्ड’ को अब तक यूट्यूब पर 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी की तो यह उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी शाहिद कपूर के दोस्त त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) पर आधारित है जो फिल्म में बिजली कटौती के चलते आत्महत्या कर लेता है। फिल्म में शाहिद और श्रद्धा कपूर के अलावा यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।