'हैदर' में अपनी अदाकारी के लिए वाहवाही लूटने वाले अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' उन्हें अब तक सबसे ज्यादा डराने वाली फिल्म है।
33 साल के शाहिद ने ट्विटर पर इस फिल्म में अपने किरदार से जुड़े डर को साझा किया। उन्होंने पटकथा की तस्वीर का लिंक भी पोस्ट किया।