क्यों बनी फर्जी एक सीरीज
शाहिद कपूर की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज फर्जी ने अपनी शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्जी की कहानी लिखते समय राज और डीके को लगा कि इसमें दो घंटे की फिल्म से ज्यादा की गहराई है। इसलिए, इसे आठ एपिसोड की सीरीज में बदल दिया गया, जिससे कहानी को और बेहतर तरीके से दिखाया जा सके। अब फैंस फर्जी के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
The Paradise: 'द पैराडाइज' को लेकर नानी ने कही अहम बात, बोले- भारत का मैड मैक्स है यह फिल्म
फर्जी की कहानी
फर्जी की कहानी सनी (शाहिद कपूर) नाम के व्यक्ति की है, जो अपने दादा की प्रिंटिंग प्रेस को बचाने के लिए नकली नोट छापना शुरू करता है। अपने दोस्त फिरोज (भुवन अरोड़ा) की मदद से वह अच्छी क्वालिटी के नकली नोट बनाता है, जिससे पुलिस का ध्यान उसकी ओर जाता है। माइकल वेदनायगम (विजय सेतुपति) नाम का एक सख्त अधिकारी इस गैरकानूनी काम को रोकने की कोशिश करता है।