फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद ने तोड़ा फैंस का दिल, कहा-बस अब बहुत हुआ, करीना को नहीं कहेंगे 'जब वी मेट'

Wed, 14 Feb 2018 05:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jab we met
एक बार फिर शाहिद-करीना को पर्दे पर एकसाथ देखने की चाहत रखने वाले फैंस को निराश होना पड़ सकता है।  हाल ही में खबर आई थी कि 11 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आ सकती है। शाहिद-करीना अपने करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस वाली फिल्म 'जब वी मेट' के सीक्वल के लिए एक साथ काम करते नजर आएंगे। लेकिन हाल ही में दिए शाहिद के एक बयान ने फैंस का दिल तोड़ दिया।  
विज्ञापन

2 of 4
jab we met
हाल ही में खबर आई थी कि इम्तियाज अली और शाहिद कपूर फिल्म 'जब वी मेट' का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि शाहिद के साथ उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड करीना भी लीड रोल में दिखाई देंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Jab We Met
हालांकि इस खबर को लेकर शाहिद ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। शाहिद ने इन सब अफवाहों को गलत बताया है। शाहिद कपूर और इम्तियाज अली के एक साथ काम करने को लेकर शाहिद ने कहा, इस फिल्म का 'जब वी मेट' के साथ कोई ताल्लुक नहीं है और इस फिल्म में मैं उदास नहीं दिख रहा। हम एक और अच्छी फिल्म बनाएंगे। हम पास्ट में क्यों जिएं। 'जब वी मेट' बन चुकी है। इसलिए हमारी अगली फिल्म इसका सीक्वल नहीं होगी।

 
विज्ञापन

4 of 4
shahid kapoor
शाहिद ने यह भी कहा कि एक्टर के तौर पर अलग-अलग रोल करना उनका लक्ष्य है। यह अच्छा या बुरा करने को लेकर नहीं है, यह हमेशा अलग होने को लेकर है। फिलहाल शाहिद श्री नारायण सिंह की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें