फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर बोले, हां मैं बाप बनने वाला हूं

Sun, 17 Apr 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा के गर्भवती होने को लेकर चल रही तमाम तरह की बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा हाल ही में एक पार्टी में आईं थी। मीरा का बढ़ा हुआ पेट इस पार्टी में दिखा था। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार इस तरह की खबरें थी कि शाहिद कपूर पिता बनने वाले हैं लेकिन इसको लेकर कुछ भी पुख्ता बात शाहिद या परिवार की तरफ से नहीं बताई जा रही थी।
विज्ञापन


शाहिद कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शाहिद कपूर से फिल्म को लेकर तो सवाल किए ही गए, उनके पिता बनने को लेकर भी सवाल किए गए। शाहिद ने मीरा के गर्भवती होने के सवाल पर काफी मजेदार जवाब दिया।

शाहिद से जब पूछा गया कि उनके क्या मीरा गर्भवती हैं तो उन्होंने कहा कि 'घुमा-फिराकर क्यों पूछता है साफ-साफ पूछ, हां मैं बाप बनने वाला हूं'। शाहिद के मीरा के प्रेग्नेंट होने की बात स्वीकारने के बाद उनको लेकर चल रही बातें थम जाने की उम्मीद है। शाहिद कपूर ने दिल्ली की लड़की मीरा से पिछले साल जुलाई में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें