फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर के भाई की फिल्म का पोस्टर आउट

Fri, 19 May 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'बियॉन्ड द क्लाउड्स'
विज्ञापन
शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। ये ईशान की डेब्यू फिल्म है। इसके पोस्टर को कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया जिसके बाद ईशान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया।
विज्ञापन


इसे शेयर करते हुए ईशान ने लिखा, 'हमारे लेबर लव का सेकेंड लुक, बियॉन्ड द क्लाउड्स। खून, पसीना और आंसू।' इसके पोस्टर में ईशान एक बस्ती के बीच पीठ किए हुए बैग पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दो ऊंची इमारतें भी बस्ती के पास देखने को मिल रही है।

'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की कहानी मानवता और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में ईशान के साथ मालविका मोहनन भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर माजिद मजीदी हैं। बता दें कि माजिद ऑस्कर विनर रह चुके हैं। फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसका पहला पोस्टर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 
    A second look at our labour of love, 'Beyond the Clouds'. Blood, sweat and tears. A post shared by Ishaan Khatter (@ishaan95) on May 18, 2017 at 5:46am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें