शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपनी नन्हीं परी मीशा का पहला बर्थ डे मनाने के लिए 3 दिन पहले ही लंदन के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन वकेशन के दौरान शाहिद कपूर ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसकी वजह से उनके फैन्स काफी परेशान हैं और वो इस सोच में डूबे हैं कि आखिर छोटी सी मीशा कहां चली गई है?
शाहिद कपूर या यूं कहें कि बॉलीवुड के 'साशा' मीशा से कितना प्यार करते हैं ये बात तो किसी से छिपी नहीं है लेकिन लंदन पहुंचते ही शेयर की गई पहली तस्वीर लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।
शाहिद कपूर ने इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें मीरा राजपूत के अलावा एक और लड़की दिखाई दे रही है। इस पिक्चर में शाहिद और मीरा का एक दूजे के लिए प्यार तो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है लेकिन उनकी इस फैमिली फोटोग्राफ में मीशा गायब है।
पढ़ें- PHOTOS: जब मम्मी की गोद से उतरकर सड़क पर चलने लगीं शाहिद कपूर की लाडली मीशा
26 अगस्त को मीशा 1 साल की होने जा रही है। ऐसे में शाहिद और मीरा दोनों ही काफी उत्साहित हैं। वकेशन पर जाने से पहले शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी और बताया था कि वो फैमली वेकेशन के लिए रवाना हो रहे हैं। फोटो में शाहिद मीरा और मीशा नजर आ रहे थे।
First family vacay. And we are off. 🤗🤗
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Aug 9, 2017 at 11:15pm PDT
आपको बता दें, काफी समय से शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'पद्मावती' में बिजी थे जिसके कारण परिवार को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। लेकिन बेटी के पहले बर्थडे को खास बनाने के लिए शाहिद और मीरा ने वक्त निकाल ही लिया।