शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में दोनों कलाकार सोते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का ये पहला लुक आलिया भट्ट और शाहिद कपूर ने ट्विटर पर जारी किया है।
फिल्म के इस पहले पोस्टर में लिखा है 'और ये कल उठेंगे...' फिल्म 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये है आलिया भट्ट का ट्वीट
Sleeping.. DND till tomorrow!!! ;) #ShaandaarFirstLookTomorrow pic.twitter.com/KkFj7mRl5D— Alia Bhatt (@aliaa08) August 4, 2015
इसलिए खास है शाहिद और आलिया की 'शानदार'
आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की 22 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म कई वजहों से खास है। आलिया भट्ट अपने आप को शाहिद की बड़ी फैन कहती हैं ऐसे में दोनों को साथ देखना दिलचस्प होगा।
दूसरी ओर शादी के बाद शाहिद की ये पहली फिल्म है, इसलिए फिल्मी पंडितों के साथ शाहिद के प्रशंसक भी फिल्म में उनके प्रदर्शन पर खास निगाह रखेंगे।
फिल्म पहले 29 अक्टूर को रिलीज होनी थी, लेकिन 'धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज टलने से फिल्म को दशहरा का सीजन रिलीज के लिए मिल गया।
शाहिद कपूर ने भी अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया है। ये है उनका ट्वीट
Falling off to sleep , wake me up tomorrow #ShaandaarFirstLookTomorrow pic.twitter.com/QKPUytWCdD— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) August 4, 2015