तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं, यह बात फिल्मी सितारे बहुत अच्छे से जानते हैं। शाहिद कपूर और करीना कपूर के अतीत की सैकड़ों तस्वीरें मौजूद हैं परंतु लोग उन्हें नए फ्रेम में साथ देखना चाहते हैं। क्या ऐसा हो सकेगा। शाहिद कपूर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान की फिल्म उड़ता पंजाब रिलीज के लिए तैयार है मगर बताया जाता है कि दोनों किसी दृश्य में साथ नहीं दिखेंगे।
खास बात यह है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों तस्वीरें खिंचाने के लिए साथ नहीं आ रहे हैं। अप्रैल में जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ तब दोनों मंच पर तो मौजूद थे, लेकिन दूर-दूर। उन्होंने बीच में आलिया भट्ट को खड़ा कर रखा था। वे न एक-दूसरे को देख रहे थे और एक-दूसरे की बात पर मुस्करा रहे थे।
दोनों ने इस बात का खास खयाल रखा कि किसी तस्वीर में केवल वही दोनों न हों। उन्होंने मौके पर मौजूद फोटोग्राफरों और पत्रकारों की इस मांग को भी ठुकरा दिया कि वे साथ खड़े होकर एक तस्वीर खिंचा लें। क्या दोनों के बीच अब भी पुरानी यादों को लेकर कोई तनाव है?