एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने अपनी जिंदगी के 18 साल पूरे कर लिए हैं। सुहाना ने 22 मई को अपना 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के खास मौके पर उनके दोस्तों ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी। सुहाना के जन्मदिन पर पापा शाहरुख खान ने बड़ी की खूबसूरत तरीके से बेटी को विश किया है।
किंग खान ने अपने ट्विटर और इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर बेटी सुहाना की हवा में उड़ते हुए फोटो शेयर की और जन्मदिन की बधाई दी। शाहरुख ने सुहाना को विश करते हुए लिखा- 'सभी बेटियों की तरह, मुझे पता है कि तुम उड़ान भरने के लिए बनी हो... और अब तुम वह काम कानूनी तौर पर कर सकती हो जो तुम 16 साल की उम्र से कर रही हो। लव यू।'
शाहरुख खान की इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है और अब हर कोई यही जानना चाहता हैं कि आखिर सुहाना 16 साल की उम्र से कौन सा गैरकानूनी काम करती आ रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म में वह एक बोने का रोल कर रहे हैं।