अगस्त के दूसरे हफ्ते में होने जा रहे मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल के इस बार जबर्दस्त तैयारियां चल रही हैं। शाहरुख खान ने इस फेस्टिवल का मुख्य अतिथि बनने के लिए हां कर दी है। यह फेस्टिवल 8 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा।
इस बारे में शाहरुख खान कहते हैं, ‘मैं मुख्य अतिथि के रूप में इस फेस्टिवल का आमंत्रण पाकर काफी खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी इतनी बड़ी और विविधता वाली इंडस्ट्री का जश्न खूब जोश और उत्साह के साथ मनाए यहां मनाया जाता है। मैं इस साल इस फेस्टिवल के विषय 'साहस' को लेकर विशेष रूप से खुश हूं।
साहस एक ऐसी भावना है जो उन कहानीकारों को कुछ बड़ा लिखने का मौका देती है जो वास्तव में समाज और दुनिया को बदलने की क्षमता रखते हैं। मेरे मन में मेलबर्न में चक दे इंडिया की शूटिंग की बहुत अच्छी सी यादें अब तक बसी हैं।’