गौरी से डिजाइन कराना चाहते थे घर
जब घर को डिजाइन करने की बात आई, तो मीका सिंह के मन में सिर्फ एक ही व्यक्ति का नाम था। वह था गौरी खान का। लेकिन उनसे सीधे संपर्क करने से पहले, वे अपने दोस्त शाहरुख खान के पास गए। उन्होंने शाहरुख से कहा कि वे गौरी खान से उनका घर डिजाइन करने के लिए कहें।
मजाकिया था शाहरुख का अंदाज
शाहरुख का जवाब बिल्कुल उनके अंदाज के मुताबिक था। उन्होंने मजाक में गौरी खान के बारे में कहा 'बहुत लूटेगी तुम्हें'। उन्होंने आगे कहा 'महंगा करेगी।' मगर मीका उन्हें इस काम के लिए राजी करने पर अड़े हुए थे। उनकी जिद देखकर, शाहरुख ने आखिरकार उनसे कहा कि वे खुद ही गौरी से बात कर लें।