फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शाहरुख खान ने दिए बड़े सबक, सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल

Sat, 16 May 2020 02:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शाहरुख खान ने सिखाया लॉकडाउन का सबक।
  • ट्वीट कर रखी अपनी बात।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कहर मचा रखा है। भारत में भी लगातार ये वायरस पैर पसार रहा है। कोरोना मरीजों के मामले में शुक्रवार को भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आ रहे आंकड़े के अनुसार देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 85000 को पार कर गई।

विज्ञापन


कोरोना को रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लॉकडाउन की वजह से कुछ लोगों को कुछ ऐसी बातों का एहसास हुआ है जो सकारात्मक है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने एक ट्वीट के जरिए ऐसी ही कुछ बातों को जिक्र किया है।



शाहरुख ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम लंबे समय से अपनी कितनी इच्छाओं को बिना पूरा करे रह रहे हैं, लेकिन अब एहसास हुआ कि वो कभी इतनी जरूरी थी ही नहीं। अब समझ आ गया है कि हमें अपने करीब ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं है, बल्कि उनकी जरूरत है जिन से आप इस लॉकडाउन में बात कर सकें। अब एक बार अगर समय रुक जाए तो अपनी सभी उन झूठी असुरक्षाओं को भुला फिर जिंदगी को जीना है। जिन से कभी लड़े थे, उनके साथ हंसना है। इन सब के ऊपर प्यार हमेशा जिंदा रहेगा, उसकी कीमत कभी कम नहीं होगी चाहे कुछ भी हो जाए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें