सलमान सेट छोड़कर चले गए
इससे पहले यह रिपोर्ट आई थी कि सलमान खान ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था। प्रोडक्शन डिजाइनर और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर रूपिन सुचक ने न्यूज 18 से कहा था 'किस्मत से कहिए या बदकिस्मती से, यह फिल्म फ्लोर पर नहीं जा पाई क्योंकि दोनों के बीच झगड़ा हो गया, और सलमान सेट छोड़कर चले गए।'
क्या होगी फिल्म की कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'इंशाअल्लाह' एक लव स्टोरी होगी, जिसमें एक कम उम्र की लड़की को अपने से ज्यादा उम्र के एक पुरुष से प्यार हो जाता है। शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट को लीड करने की खबरें 2024 में भी सामने आई थीं।