फिल्म 'धुरंधर 2' से बॉलीवुड में छा गए रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
पांचवें नंबर पर ‘धुरंधर’ फेम रणवीर सिंह
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रणवीर सिंह शामिल हैं। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की फिल्मों को करने के बाद उनकी ब्रैंड वैल्यू काफी बढ़ चुकी है। उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। ऐसा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।
टॉप 25 में शामिल हुए ये सेलेब्स
फॉर्च्यून इंडिया की टॉप 25 वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की लिस्ट में अक्षय कुमार नंबर 6 पर हैं। उनकी हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई, जल्द ही वह एक फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट रैकिंग लिस्ट में नंबर 7 पर अमिताभ बच्चन हैं। वहीं नंबर 9 पर आलिया भट्ट और 10 नंबर पर अल्लू अर्जुन हैं।
टॉप 25 में दीपिका पादुकोण नंबर 11 पर, रश्मिका मंदाना नंबर 17 पर हैं। इस लिस्ट में कृति सेनन, नयनतारा, दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह भी शामिल हैं।