फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी गर्ल की ब्रैंड वैल्यू रणवीर से ज्यादा; शाहरुख बने वैल्यूएबल सेलेब; लिस्ट में ये एक्टर्स भी हुए शामिल

Tue, 09 Jun 2026 03:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India Most Valuable Celebrities List: फॉर्च्यून इंडिया ने हाल ही में टॉप 25 वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की रैंकिंग लिस्ट जारी की है। इसमें किंग खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक शामिल हैं। जानिए, इस लिस्ट में और कौन से सेलेब्स शामिल हुए हैं। किसको कौन से रैकिंग मिली है? 

विज्ञापन
वैल्यूएबल सेलेब में बने ये फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉर्च्यून इंडिया हर साल वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी करती है। इस बार इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेटर विराट कोहली हैं, उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसी लिस्ट में बॉलीवुड के कई नामी सेलेब्स का नाम भी शामिल हैं। जानिए, किंग खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह को टॉप 25 वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की लिस्ट में कौन सी जगह मिली है? 

किंग खान और प्रियंका को लिस्ट में मिली कौन सी जगह? 

फॉर्च्यून इंडिया की टॉप 25 वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की लिस्ट में शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में तीसरे स्थान मिला है। प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों हॉलीवुड में एक्टिंग कर रही हैं, फिल्में प्रोड्यूस कर रही हैं। साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए भी वह समय-समय पर भारत आती रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' से बॉलीवुड में छा गए रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पांचवें नंबर पर ‘धुरंधर’ फेम रणवीर सिंह
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रणवीर सिंह शामिल हैं। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की फिल्मों को करने के बाद उनकी ब्रैंड वैल्यू काफी बढ़ चुकी है। उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। ऐसा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। 


टॉप 25 में शामिल हुए ये सेलेब्स 
फॉर्च्यून इंडिया की टॉप 25 वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की लिस्ट में अक्षय कुमार नंबर 6 पर हैं। उनकी हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई, जल्द ही वह एक फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट रैकिंग लिस्ट में नंबर 7 पर अमिताभ बच्चन हैं। वहीं नंबर 9 पर आलिया भट्ट और 10 नंबर पर अल्लू अर्जुन हैं। 
टॉप 25 में दीपिका पादुकोण नंबर 11 पर, रश्मिका मंदाना नंबर 17 पर हैं। इस लिस्ट में कृति सेनन, नयनतारा, दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें