फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश-अभिषेक को साथ देख खुश हुए फैंस, समोसा खाती दिखीं करीना; अंबानी स्कूल में लगा सेलेब्स का जमावड़ा

Thu, 18 Dec 2025 08:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

DAIS Annual Day Event: आज गुरुवार को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ है। यहां फिल्म जगत के कई सितारे पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन की झलकियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में फिल्म जगत की कई हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं। हर साल होने वाले स्कूल के एनुअल फंक्शन में भी सेलेब्स शिरकत करने पहुंचते हैं। आज मुंबई स्थित स्कूल के वार्षिक महोत्सव का आयोजन हुआ है, जहां अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई सेलेब्स पहुंचे हैं।

विज्ञापन

नातिन आराध्या की परफॉर्मेंस देखे पहुंचे अमिताभ बच्चन
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पहुंचे हैं। आराध्या बच्चन इस स्कूल में पढ़ती हैं। नातिन को चीयर करने दादू अमिताभ बच्चन भी वार्षिक समारोह में आए। इसके अलावा ऐश्वर्या राय की मां यानी आराध्या की नानी भी नजर आईं।
 

शाहरुख खान-गौरी और सुहाना भी पहुंचे
शाहरुख खान और गौरी खान भी वार्षित समारोह में पहुंचे। बता दें कि शाहरुख के छोटे बेटे अबराम इसी स्कूल में पढ़ते हैं। बीते वर्ष उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म भी किया था। भाई को चीयर करने दीदी सुहाना खान भी पहुंची हैं।
 

करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
समोसा खाती दिखीं करीना, करण जौहर ने शेयर किया वीडियो
करीना कपूर भी स्कूल के फंक्शन में पहुंची हैं। इस दौरान वे समोसे का लुत्फ उठाती दिखीं। करण जौहर ने उनका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वे कहते दिख रहे हैं, 'जो लोग सोचते हैं कि करीना डाइट पर हैं, वो लोग देख लें। करीना कपूर स्कूल के फंक्शन में बड़ा सा समोसा खाते हुए'।
 

करण जौहर, करीना और करिश्मा पहुंचे
करीना कपूर के साथ करण जौहर भी स्कूल के फंक्शन में शिरकत करते दिखे। इसके अलावा अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी पहुंचीं। करीना कपूर के बच्चे तैमूर और जेह के अलावा करण जौहर के बच्चे यश और रूही भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। 
 
विज्ञापन

अंबानी स्कूल फंक्शन में सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान, शाहिद कपूर और विद्या बालन भी पहुंचे
अंबानी स्कूल के वार्षिकोत्सव में कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान भी पहुंचीं। इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा के साथ पहुंचे। वहीं, विद्या बालन ने भी स्कूल के फंक्शन में शिरकत की। वे स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें