फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: गुस्साए शाहरुख खान ने फैन को सेल्फी लेने से रोका, किंग खान का बर्ताव देख भड़क उठे नेटिजन्स

Wed, 03 May 2023 11:45 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। हालांकि, अभिनेता ने उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। अभिनेता की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं विदेशों में भी फैली हुई है। ये सभी फैंस अपने पसंदीदा हीरो की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहने वाले शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस का पूरी गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और उनके साथ प्यार से पेश आते हैं। अभिनेता के इस बर्ताव के कारण उनकी तारीफ चारों ओर होती है, लेकिन इस बार शाहरुख अपने इस अंदाज से बिल्कुल अलग किए गए बर्ताव के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, किंग खान ने हाल ही में अपने एक फैन को सेल्फी के लिए मना करते हुए धक्का दे दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। लेकिन शाहरुख खान उसे धक्का देते नजर आ रहे हैं। शाहरुख, जो अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ प्यार भरा बर्ताव करने के लिए जाने जाते हैं उनका यह अंदाज फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला है। यह घटना मुंबई एयरपोर्ट पर हुई, जब शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ वहां से बाहर निकल रहे थे। 

शाहरुख खान - फोटो : social media
इंटरनेट पर वायरल शाहरुख खान के इस वीडियो में अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। ऑल ब्लैक आउटफिट में जब किंग खान टर्मिनल से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इस भीड़ में से एक फैन अपना फोन लेकर उनके साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए आता है। लेकिन शाहरुख ने फैन को अपने हाथ से पीछे धकेल कर उसे अपने पास आने से रोक दिया। इस समय पैपराजी उन्हें  'शाहरुख भाई' और 'खान साहब' चिल्लाते रहे, लेकिन अभिनेता बिना किसी का भी जवाब दिए अपनी कार में चले गए। लोगों को शाहरुख का यह बर्ताव बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोशल मीडिया यूजर्स को शाहरुख का यह व्यवहार पसंद नहीं आया है। लोग अभिनेता के इस अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिख, 'सेलिब्रिटी है भगवान नहीं।' जबकि एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि, 'शाहरुख खान आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि हम फैंस की वजह से ही आप यहां हो वरना हाहाहहा...' आपको बता दें, शाहरुख ने अक्सर अपने प्रशंसकों को इंपोर्टेंस दी है। वह नियमित रूप से अपने मुंबई के घर मन्नत पर आकर उनका अभिवादन करते हैं, लेकिन बीते दिन की यह घटना सोशल मीडिया पर उनके ट्रोल होने का कारण बन गई है।
Salman Khan: सलमान खान के फैंस के लिए शॉकिंग खबर, अब फिल्में नहीं बनाएंगे भाईजान! जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें