शाहरुख खान अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं। अक्सर उनके बच्चे उनके साथ शूटिंग पर दिखाई देते हैं और शाहरुख भी उनके साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। शाहरुख ने हाल ही में अपने बच्चों के लिए एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जो बेहद क्यूट है।
ये तस्वीर शाहरुख की साल 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' की है जिसमें उनके साथ प्रीटी जिंटा भी थीं। इस तस्वीर में शाहरुख बर्फ में बैठे दिख रहे हैं। उन्होंने बर्फ पर अपने दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना का नाम लिखा हुआ है। इस तस्वीर को डालते हुए शाहरुख ने लिखा, 'सालों पहले जब मैंने बर्फ देखी थी, तब मैंने यह तस्वीर अपने बच्चों के लिए क्लिक कराई थी।' शाहरुख ने फोटोग्राफर इशिका मोहन को तस्वीर संभाल कर रखने के लिए शुक्रिया भी कहा।
ये भी पढ़ें- अनुष्का-दीपिका नहीं, आलिया भट्ट करेंगी शाहरुख के साथ रोमांस!
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख इस वक्त इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके ऑपोजिट अनुष्का शर्मा हैं। इस फिल्म के बाद शाहरुख आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जिसमें वह बौने के रोल में दिखेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख कोई ऐसा रोल प्ले करेंगे।
Years ago when I saw snow for the first time, took this pic to show my kids. Thx Ishika Mohan for keeping it safe.
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on Apr 23, 2017 at 2:58am PDT