फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: किंग खान ने सॉफ्ट ड्रिंक-स्मोकिंग को लेकर कही यह खास बात? बोले- यह लोगों को जहर दे रहा है...

Thu, 02 Jan 2025 11:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी बहु्प्रतीक्षित फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सॉफ्ट ड्रिंक्स और धूम्रपान को लेकर बात करते नजर आए। एसआरके का यह थ्रोबैक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, जो अपने बेबाकी के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने एक बार सॉफ्ट ड्रिंक्स और धूम्रपान को लेकर अपनी राय शेयर की थी, जिससे सुनने के बाद कोई भी हैरान हो जाएगा। उनका यह वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सॉफ्ट ड्रिंक्स को लेकर शाहरुख ने कही थी यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा, ''अगर कोल्ड ड्रिंक्स वाकई में लोगों के लिए हानिकारक हैं तो उनका उत्पादन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। अगर आपको लगता है कि यह बच्चों के लिए बुरा है, तो इसे तुंरत रोक दें।'' वहीं धूम्रपान को लेकर शाहरुख खान ने कहा, "मैं किसी भी अधिकारी से इस तरह की अपील करूंगा। इसे बंद कर दें। इसे हमारे देश में बिकने ना दें। धूम्रपान बुरा है - इस देश में सिगरेट का उत्पादन ना होने दें। अगर आपको लगता है कि कोल्ड ड्रिंक्स खराब हैं, तो उन्हें ना बनने दें। अगर यह हमारे लोगों को जहर दे रहा है, तो इसे भारत में ना बनने दें। 
विज्ञापन

धूम्रपान को लेकर किंग की राय
शाहरुख ने धूम्रपान से होने वाली बड़ी स्वास्थ्य के देखते हुए कहा, "पूरा बड़ा मुद्दा यह है कि आज धूम्रपान, कल क्या? और यह आगे कहां जाता है? मैं वास्तव में मानता हूं कि भारतीय जनता इतनी शिक्षित है कि वह जानती है कि धूम्रपान कितना गलत होता है। अब कोई ऐसा नहीं है कि आप किसी अभिनेता के धूम्रपान करने पर धूम्रपान करना शुरू कर दें। मुझे लगता है कि सत्ता में बैठे लोगों को फिल्मों में धूम्रपान से कहीं बड़े स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।" काम की बात करें तो शाहरुख खान निर्देशक सुजॉय घोष की आगामी एक्शन फिल्म किंग में बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे।
Disha Vakani: क्या दिशा वकानी उर्फ दयाबेन TMKOC में करेंगी वापसी? असित मोदी बोले- 'मुझे उनकी याद...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें