शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। फिल्म क्रिटिक्स की आलोचनाओं पर बॉलीवुड के किंग खान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा इस फिल्म का मैजिक समझने में लोगों को वक्त लगेगा।
शाहरुख और इम्तियाज की जोड़ी ने पहली बार एक साथ इस फिल्म में काम किया है। शाहरुख ने डायरेक्टर इम्तियाज का भी बचाव किया। उन्होंने कहा 'मैंने पहले उनके काम को कभी देखा नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि ये फिल्म किसी भी विषय से ऊपर है और इसका एक अलग ही जादू है। दरअसल लोगों को दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे की तरह का जादू चाहते थे। पर हम दोबारा 'दिल वाले दुल्हनिया' के मैजिक को क्रिएट नहीं कर सकते'।
पढ़ें- लता मंगेशकर ने मांगी दिलीप कुमार के ठीक होने की दुआ, किया ट्वीट
इसके साथ ही किंग खान ने कहा कि कोई भी लेखक हो या फिर डायरेक्टर इस बात को नहीं जानता कि वो दोबारा अपनी फिल्म में मैजिक को कैसे क्रिएट करे। कुछ क्रिटिक्स ने कहा कि 'फिल्म में वो मैजिक नहीं है तो मैं उनसे ये कहना चाहता हूं कि हम लोग किसी भी मैजिक को दोबारा रिक्रिएट करने के बारे में नहीं सोच रहे थे। इतना जरूर है कि ये नई ट्रिक है इसलिए हो सकता है कि लोगों को इसे समझने में थोड़ा समय जरूर लगे। '।
वहीं इम्तियाज ने कहा कि कई क्रिटिक्स ने कहा कि फिल्म से वो 'टच' गायब है तो मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि 'मैं खुद को खुश करने के लिए फिल्म नहीं बनाता। मुझे पता है इस फिल्म के बारे में बहुत लोग सोचते होंगे कि ये इम्तियाज का 'मास्टरपीस' नहीं हैं लेकिन मेरा ऐसा कुछ करने का भी इरादा नहीं था। मैं हमेशा फिल्में लोगों के लिए बनाता हूं और मैं किसी भी इंटेलिजेंट क्लब से ताल्लुक नहीं रखता। इससे पहले इम्तियाज ने 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार' और 'हाईवे' जैसी बेहतरीन फिल्म बनाई हैं जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था।