फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान तिकड़ी की रेस से बाहर हुए शाहरुख!

Mon, 30 May 2016 12:46 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट खिड़की पर किसी को भी मात देने का दंभ भरने वाले शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म को सलमान और आमिर की फिल्मों के मुकाबले से हटा लिया है। न ईद और न क्रिसमस। 26 जनवरी 2017, रईस की नई रिलीज डेट है। बॉलीवुड में क्या अब सिर्फ दो ही खान बचे हैं जो अपने दमखम पर फिल्म खींच सकते हैं? आमिर और सलमान! जी हां, तीसरे खान शाहरुख ने अपने आप को तिकड़ी की रेस से अलग कर लिया है।
विज्ञापन


यह बात इस आधिकारिक घोषणा के साथ साफ हो गई कि शाहरुख की अगली फिल्म रईस न तो सलमान की ईद रिलीज से टकराएगी और न क्रिसमस पर आमिर की फिल्म से। सब चकित हैं कि खुद को बॉलीवुड का बादशाह कहने वाले शाहरुख प्रतिद्वंद्वि खान सितारों की कुश्ती पर आधारित फिल्मों से बिना मुकाबला किए ही चित हो गए।

तमाम अटकलों के बीच शाहरुख की फिल्म के निर्माताओं ने इस हफ्ते घोषणा कर दी कि वह अगले साल 26 जनवरी को अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। बताया जाता है कि यह फैसला निर्माताओं को शाहरुख के दबाव में लेना पड़ा। रिलीज आगे बढ़ने से निर्माता आर्थिक दबाव में आ जाएंगे। फिल्मी कारोबार के जानकार बताते हैं कि जैसे-जैसे फिल्म पुरानी होगी, वितरकों/प्रदर्शकों में उस पर विश्वास कम होता जाएगा। अतः वे कीमत कम करते जाएंगे। देखना होगा कि शाहरुख इस मामले को कैसे निपटाएंगे।
विज्ञापन

'दिलवाले' और 'फैन' के बाद शाहरुख की हालत खराब

असल में अपनी पिछली दो फिल्मों दिलवाले और फैन के बॉक्स ऑफिस पर झटके खाने के बाद शाहरुख हांफ रहे हैं। मार्केटिंग और प्रमोशन के दिग्गज कहलाने वाले शाहरुख समझ नहीं पा रहे हैं कि देश में उनकी फिल्मों का बाजार क्यों नीचे आ रहा है? फैन क्यों दूर छिटक रहे हैं? हाल के वर्षों में खान तिकड़ी में ऐसा किसी के साथ नहीं हुआ कि उसकी एक के बाद एक दो फिल्में खारिज हो गईं।

इसके अलावा बड़ी सितारा हैसियत के बावजूद फैन का 100 करोड़ कलेक्शन से कहीं पीछे रह जाना, शाहरुख के स्टारडम पर अंगुली उठा रहा है। एक समय अपने बारे में ‘किंग खान’ सुन कर खुश होने वाले शाहरुख टिकट खिड़की पर किसी भी फिल्म से टक्कर लेने को तैयार रहते थे। लेकिन इंडस्ट्री की चर्चाओं को सच मानें तो बीते छह महीने में उनका आत्मविश्वास डोलने लगा है। आलोचनाओं को सुनने के लिए वह तैयार नहीं हैं। उनके सलाहकारों की रणनीतियां पिट रही हैं।

पिछले साल दिलवाले की तबाही से पहले शाहरुख जोर-शोर से कह रहे थे कि ईद पर सलमान अपनी फिल्म रिलीज करेंगे और हम अपनी। तब तक उनकी अगली फिल्म के ‘ईद रिलीज’ वाले पोस्टर-टीजर जारी हो चुके थे। इन दंभी घोषणाओं के साथ बाजीराव मस्तानी से टक्कर लेते हुए शाहरुख को भ्रम था कि वह बाजी जीतेंगे। मगर हुआ उल्टा।
विज्ञापन

सहमें शाहरुख सुरक्षित तारीख ढूंढ़ रहे

दिलवाले के बाद फैन भी दर्शकों ने खारिज कर दी। नतीजा यह कि शाहरुख अगली फिल्म के लिए सुरक्षित तारीखें ढूंढने लगे। वैसे तो उनकी फैन भी सुरक्षित यानी अकेले ही रिलीज हुई थी, मगर तीन दिन बाद बैठ गई। खबर है कि 26 जनवरी 2017 की घोषणा के बावजूद शाहरुख को अकेले रास्ता नहीं मिला है। यहां पहले से दो फिल्में मौजूद हैं।

ऋतिक रोशन की क्राइम थ्रिलर और अजय देवगन कीफिल्म। शाहरुख ने अपनी फिल्म की रिलीज इसके साथ लाकर दोनों फिल्मों के निर्माताओं/सितारों को नाराज कर दिया है। अजय से तो उनके पहले भी अच्छे संबंध नहीं थे। परंतु पिछले साल बुल्गारिया में दोनों की एक मुलाकात से लगा था कि शायद बर्फ पिघल रही है।

वैसे जानकार यह भी मान रहे हैं शाहरुख और उनकी टीम आगामी रिलीज को और भी आगे बढ़ा सकती है। उसने सिर्फ बेवजह चर्चाओं को रोकने के लिए 26 जनवरी की घोषणा की है। अगर वाकई ऐसा हुआ तो शाहरुख के लिए अपने स्टारडम से ज्यादा लड़ाके वाले व्यक्तिगत छवि को बचाए रखना कठिन हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें