फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Malvade: शाहरुख खान की इस एक्ट्रेस ने शेयर कीं बोल्ड तस्वीरें, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Sun, 02 Jan 2022 05:18 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्या की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब उनकी बिकिनी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 'चक दे इंडिया' के बाद विद्या मालवड़े ने 'किडनैप', 'नो प्रॉब्लम' और 'स्ट्राइकर' सहित कई फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विद्या मालवड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की सह-कलाकार विद्या मालवड़े ने सोशल मीडिया पर काफी बोल्ड तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं। गौरतलब है कि विद्या मालवड़े फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान के साथ थीं। इस फिल्म में 16 लड़कियों की कास्ट थी जिसमें से एक विद्या मालवड़े भी थीं।

विज्ञापन


विद्या की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब उनकी बिकिनी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 'चक दे इंडिया' के बाद विद्या मालवड़े ने 'किडनैप', 'नो प्रॉब्लम' और 'स्ट्राइकर' सहित कई फिल्मों में काम किया। वह अपने करियर के दौरान रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आईं। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'बेमेल' में भी दिखीं। इन तस्वीरों में विद्या मालवडे समुद्र किनारे बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं।समुद्र किनारे इठलाती विद्या की यह तस्वीरें फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा रही हैं। तस्वीरों में विद्या समंदर किनारे लहरों से खेलती हुई दिख रही हैं।

उनकी इन बेहद बोल्ड और हॉट बिकिनी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वह फिल्मों में आने से पहले एयर होस्टेस रह चुकी हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट की फिल्म ‘इंतेहा’ से की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। विद्या की इन बोल्ड तस्वीरों पर फैंस ब्यूटीफुल और सेक्सी जैसे कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें गॉर्जियस बता रहे हैं। एक यूजर ने उनको सुपर हॉट लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें