शाहरुख खान 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए तो वो विदेश में रहकर भी फिल्म के प्रमोशन के अलग-अलग तरीके ढूंढ रहे हैं। हाल ही में शाहरुख ने अमेरिकी डीजे डीप्लो के साथ एक वीडियो सॉन्ग शूट किया है।
शाहरुख ने ट्विटर पर अपने फैंस को बताया कि उन्होंने डीजे डीप्लो के साथ सॉन्ग शूट किया है। सुनने में आ रहा है कि ये सॉन्ग उनकी फिल्म 'जब हैर मेट सेजल' में इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि शाहरुख इस वक्त अपनी पूरी फैमिली के साथ लॉस एंजेलिस में आर्यन की सर्जरी के लिए हैं।
Walked into the video @diplo is making for Phurrr! Got a starring role in it & his Decent jacket. Wes u r dope! Thx pic.twitter.com/1DLxfcAP3n
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 22, 2017
शाहरुख की जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके साथ-साथ शाहरुख आनंद एल राय की फिल्म की भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ अनुष्का शर्मा ही मुख्य भूमिका में हैं।