फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'देवदास' में काम नहीं करना चाहते थे शाहरुख, भंसाली की इस एक बात पर किंग खान ने भर दी हामी

Sun, 11 Aug 2024 11:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों को उनकी फिल्म देवदास भी दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान शाहरुख ने देवदास को लेकर कई दिलचस्प बातें भी बताईं।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfestlocarno
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को‘लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल’ के 77वें संस्करण में ‘पार्डो अला कैरियरा’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शाहरुख इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। कार्यक्रम में किंग खान के सम्मान में उनकी फिल्म देवदास भी दिखाई गई। 
विज्ञापन

Deadpool & Wolverine Collection: फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 17वें दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान

शाहरुख ने बताया देवदास का किस्सा
स्विटजरलैंड में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने बताया कि कैसे फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उन्हें यह भूमिका स्वीकार करने के लिए मनाया, जबकि वह इस फिल्म में काम करना नहीं चाहते थे। देवदास के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा, "देश में इसे कई बार रीमेक किया गया है और यह एक ऐसे लड़के के बारे में है जो शराबी है, किसी लड़की से वादा नहीं करता और चला जाता है। मुझे अपनी उम्र में इसमें कोई सार नहीं मिला। शाहरुख ने आगे कहा कि कई वर्षों के बाद जब संजय लीला भंसाली, मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप देवदास करें तो मैंने शुरुआत में फिल्म करने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


एक साल बाद फिल्म के लिए तैयार हुए किंग खान
शाहरुख ने कहा, "मैंने उन्हें मना करते हुए कहा कि वह एक असफल व्यक्ति है, एक शराबी है। मैं देवदास बनने के लिए बहुत उपयुक्त नहीं हूं। इसलिए यह बात एक तरह से खत्म हो गई, लेकिन फिर जाने से पहले, उन्होंने बस एक बात कही जो आज भी मेरे दिमाग में ताजा है। उन्होंने कहा कि मैं यह फिल्म आपके साथ ही बनाऊंगा, क्योंकि आपकी आंखें देवदास जैसी हैं। तो मैंने कहा, ठीक है। इस पर संजय ने कहा कि मैं किसी को भी कास्ट नहीं करूंगा और एक साल तक उन्होंने ऐसा ही किया। इसके बाद हम फिर से मिले और मैंने इस फिल्म के लिए हां कह दी। मैंने उनसे कहा कि अगर आपको मेरी जैसी आंखें नहीं मिल रही हैं तो मैं यह फिल्म करने के लिए तैयार हूं।"
Varun Dhawan: जॉय के साथ खेलती नजर आईं वरुण धवन की भतीजी अंजिनी, अभिनेता ने साझा किया प्यारा वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें