फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की छोड़ी हुई फिल्म करेंगे शाहरुख खान!

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक आनन्द एल. राय की एक फिल्म को जिसे पहले सलमान खान करने वाले थे, अब शाहरुख करेंगें। तनु वेड्स मनु रिटर्न के निर्देशक आनन्द एल राय ने सलमान को लकेर एक फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें वो सलमान खान के साथ काम करने वाले थे।
विज्ञापन


लेकिन सलमान के साथ डेट्स की दिक्कत हो गई। सलमान अगले दो साल तक एल. राय को समय नहीं दे पा रहे थे। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि इसमें सलमान खान को एक बौने का किरदार निभाना था, जो कि सलमान को पसंद नहीं आया।

इसके बाद शाहरुख खान को ये रोल ऑफर किया गया, बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, शाहरुख की ओर से इस फिल्म को लेकर सकारात्मक जवाब मिला है।
विज्ञापन

शाहरुख खान बनेंगे गांव का बौना!

सलमान खान के फिल्म छोड़ने और शाहरुख खान के फिल्म में आने के बाद शाहरुख का एक नया अवतार पर्दे पर देखने को मिलेगा। शाहरुख इसमें एक बौने के किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

फिल्म के निर्देशक आनन्द एल. राय के अनुसार उनकी ये फिल्म गांव की पृष्ठभूमि पर होगी। एल. राय का कहना है, कि उनकी ज्यादातर फिल्में छोटे शहर और गांव के इर्द-गिर्द घूमती हैं, क्योंकि वो खुद एक छोटे शहर से आए हैं।

माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अहले साल शुरू हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई तारीख साफ नहीं है। आनन्द एल. राय की पिछली फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्नस सुपरहिट रही है। इससे उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें