शाहरुख ने टॉम के क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'वो काफी दयालु हैं जिन्होंने उन पर इतना प्यार लुटाया'। किंग खान ने लिखा, 'आप दयालु हैं, शरारत के देवता हैं, उम्मीद है कि आपके इस दावे में कोई शरारत नहीं छिपी होगी। टॉम आपको ढेर सारा प्यार और मैं लोकी को बिंज वॉच करने का इंतजार नहीं कर सकता। पहले एपिसोड देखना शुरू कर रहा हूं'। अब शाहरुख के इस पोस्ट पर कई फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि लोकी का निर्देशन सेक्स एजुकेशन फेम केट हैरॉन ने किया है। इस सीरीज में लोकी को एक अलग ही दुनिया देखने को मिलती है जहां उसका सामना हकीकत से होता है। अवेंजर्स’ सीरीज का एक अहम किरदार (लोकी) एक दूसरी ही दुनिया में पहुंच जाता है। कहानी की ये शाखा एमसीयू में वहां से उगी है, जहां लोकी ने एमसीयू की टाइमलाइन में साल 2012 में टेसैरेक्ट हाथ में आने के बाद भागने की कोशिश की थी। दर्शकों को ये सीरीज काफी पसंद आ रही है।
पठान की शूटिंग के दौरान यशराज स्टूडियो में शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें शाहरुख खान की तो वो पिछले तीन साल से फिल्मों से दूर थे, लेकिन अब उन्होंने 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा शाहरुख और भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। किंग खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।