फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेहद जबरदस्त’, शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन की ‘राका’ को लेकर जताया उत्साह; फर्स्ट लुक को बताया शानदार

Wed, 08 Apr 2026 10:12 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Praises Raaka: अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘राका’ से उनका फर्स्ट लुक आज जारी किया गया। अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन के इस ‘राका’ के लुक की तारीफ की है। जानिए शाहरुख ने फिल्म और अल्लू अर्जुन को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
शाहरुख खान ने की अल्लू अर्जुन की राका की तारीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के आइकॉन स्टार कहे जाने वाले अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर आज उनकी आगामी फिल्म ‘राका’ से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक के सामने आने के बाद फैंस फिल्म के लिए उत्साहित हो गए हैं। यही कारण है कि लुक ने सामने आते ही सुर्खियां बटोरीं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई सेलेब्स ने भी अल्लू अर्जुन के इस लुक की तारीफ करते हुए फिल्म को लेकर अपना उत्साह दिखाया है। अब बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने भी अल्लू अर्जुन की ‘राका’ के फर्स्ट लुक की तारीफ करते हुए फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है।

पोस्टर दिलचस्प और शानदार है

विज्ञापन

शाहरुख खान ने ‘राका’ से अल्लू अर्जुन के फर्स्ट लुक की तारीफ करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में शाहरुख ने राका का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो अल्लू अर्जुन। पोस्टर बेहद दिलचस्प और शानदार है, बिल्कुल आपकी तरह। आप लोगों ने जो कमाल किया है, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है। यह अनुभव एटली के शब्दों में कहें तो - जबरदस्त जबरदस्त होगा!! राका बेहद रोमांचक लग रही है, ऑल द बेस्ट।’

इस अंदाज में दिखे अल्लू अर्जुन

विज्ञापन

‘राका’ के पहले पोस्टर में अल्लू अर्जुन कैमरे की ओर देखते हुए अपने पंजे जैसे हाथ से अपना चेहरा ढके हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में काजल लगा है, गंजे बाल वाले लुक के साथ घनी, सफेद मूंछें और दाढ़ी दिख रही है। इंटरनेट पर कई लोगों ने इसकी तुलना ‘काश्मोरा’ में अभिनेता कार्थी के लुक से भी की। लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।

एटली, दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

एटली ने किया है निर्देशन
अल्लू अर्जुन स्टारर ‘राका’ का निर्देशन एटली ने किया है। इसका निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसे काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

शाहरुख खान किंग फिल्म में - फोटो : सोशल मीडिया
‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान और एटली ने साथ में ‘जवान’ फिल्म में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगली बार 'किंग' में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी समेत कई कलाकार नजर आएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें