फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल से हड्डियां तोड़ने तक..', 'अल्फा' का टीजर देख शाहरुख ने की आलिया की तारीफ; बॉबी को बताया बेहतरीन खलनायक

Wed, 10 Jun 2026 04:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Praise Alia Bhatt After Alpha Teaser Release: बुधवार को आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज हुआ। वह इसमें गजब का एक्शन करती दिखीं। टीजर देखकर शाहरुख खान ने आलिया भट्ट और बॉबी देओल की खूब तारीफ की।
विज्ञापन
शाहरुख खान ने आलिया को खूब सराहा - फोटो : इंस्टाग्राम@srk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' के टीजर में आलिया भट्ट ने जबरदस्त एक्शन सीन्स के जरिए दर्शकों को ही नहीं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को भी हैरान कर दिया है। वह आलिया भट्ट के कायल हो गए हैं। साथ ही फिल्म के टीजर में बॉबी देओल ने भी चौंकाया है। बॉबी को भी शाहरुख खान ने जमकर सराहा, उन्हें एक बेहतरीन खलनायक बताया।

आलिया और बॉबी के अभिनय के कायल हुए शाहरुख खान 

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर साझा किया। वह इसके साथ एक कैप्शन भी लिखते हैं, ‘बहुत बढ़िया आलिया, लोगों का दिल तोड़ने से लेकर हड्डियां तोड़ने तक, पिछले कुछ साल में तुम्हारा स्किल सेट लगातार बढ़ रहा है।’ 

विज्ञापन

आगे किंग खान बॉबी देओल के लिए लिखते हैं, ‘लॉर्ड बॉबी जब आप खलनायक के रोल में होते हैं तो बहुत अच्छे लगते हैं। बहुत सारा प्यार। शिव और उनकी टीम को भी शुभकामनाएं।"
इस फिल्म को डायरेक्टर शिव रवैल ने निर्देशित किया है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘अल्फा’ के टीजर में एक्शन अंदाज में दिखीं आलिया
‘अल्फा’ फिल्म के 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन सीन्स करती दिख रही हैं। यह एक स्पाई एक्शन, थ्रिलर फिल्म है। इसमें उनके किरदार का नाम सीता है। टीजर में बॉबी देओल आलिया के किरदार के पिता के रोल में हैं। वह उसे एक सीक्रेट मिशन के लिए तैयार करते हैं। 

जल्द रिलीज होगी फिल्म ‘अल्फा’?
फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के अलावा शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। आलिया की यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें