पूरी दुनिया शाहरुख खान की दीवानी है। उनके फैंस की संख्या लाखों में है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड का बादशाह किसका फैन है? इसका खुलासा शाहरुख ने खुद किया है।
शाहरुख खान इस वक्त में वैंकूवर में टेड टॉक्स के लिए गए हुए हैं। टेड टॉक्स में शानदार स्पीच देने के बाद शाहरुख अपने दोस्तों के साथ लॉस एंजिलिस में मजे कर रहे हैं। इसके साथ ही शाहरुख अपने फेवरेट स्टार के साथ भी टाइम स्पेंड करते दिखे। उन्होंने ट्विटर पर अपने फेवरेट एक्टर वॉरेन बीएटी के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा, 'ट्रैवलिंग के बाद दोस्तों के साथ एलए में शाम बिताई और अपने पसंदीदा सितारों में से एक से मिला... वॉरेन बीएटी।'
ये भी पढ़ें: 'मैडम तुसाद में अपने स्टैचू जैसा लगता हूं': शाहरुख
वॉरेन हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने 'Bonnie and Clyde', 'Reds', 'Splendor In The Glass' और 'MacCabe' जैसी फिल्मों में काम किया है।
After a whirlwind travelling spree spent a quiet evening with friends in LA & met one of my fav stars…Warren Beatty. pic.twitter.com/LPC4IIwrCE
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 30, 2017