फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee: जवान के बाद एक और बॉलीवुड फिल्म बनाने की तैयारी मे एटली, इस एक्टर संग करेंगे काम

Sun, 05 Feb 2023 01:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जवान के बाद एटली एक और बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अगली फिल्म में वरुण धवन नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
एटली कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अब हर तरफ उनकी आगामी फिल्म जवान की चर्चा है। पठान में शाहरुख को दमदार एक्शन करता देख फैंस की उम्मीदें जवान से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। इसके अलावा एक और वजह है, जिससे दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उस वजह का नाम एटली कुमार है। जी हां, इस फिल्म का निर्देशन मशहूर तमिल डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। इससे पहले एटली साउथ में कई मास एंटरटेनर फिल्में बना चुके हैं। यही वजह है कि शाहरुख के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Sharman Joshi: जुगलबंदी करते दिखे 3 इडियट्स, क्या बनने जा रहा है सीक्वल? शरमन जोशी ने बताया सच

बताया जा रहा है कि जवान के बाद एटली एक और बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अगली फिल्म में वरुण धवन नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो इस फिल्म को लेकर वरुण और एटली के बीच कई बार चर्चा भी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म को लेकर बातचीत तो हो चुकी है, लेकिन कागजों पर बात अब तक आगे नहीं बढ़ सकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म थेरी का रीमेक होगी। दावों की मुताबिक इस फिल्म का निर्माण पहले केवल एटली ही करने वाले थे, लेकिन अब उनके साथ मशहूर प्रोड्यूसर मुराद खेतानी का नाम भी जुड़ गया है। 

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख को दी थी जुबान, पठान ने 30 साल बाद पूरा किया वादा

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल जून से सितंबर के बीच शुरू हो सकती है। बता दें कि थेरी साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें दलपति विजय नजर आए थे। फिल्म में सामंथा और एमी जैक्सन भी अहम भूमिकाओं में थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में फिल्म भेड़िया में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बवाल में जान्हवी कपूर के साथ दिखने वाले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें