फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: आर्यन की गिरफ्तारी पर चुप क्यों थे शाहरुख? एक्टर के दोस्त विवेक वासवानी ने उठाया राज से पर्दा

Tue, 21 Mar 2023 10:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर्यन की गिरफ्तारी पर शाहरुख ने कोई बयान नहीं दिया था और न ही मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी। अब इस पर शाहरुख के दोस्त विवेक वासवानी ने अभिनेता की चुप्पी के बारे में बात की है।
विज्ञापन
आर्यन खान, गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख को मीडिया के सामने कम ही देखा गया। वह धैर्य रखते हुए हमेशा अपने बेटे के साथ खड़े रहे। आर्यन की गिरफ्तारी पर शाहरुख ने कोई बयान नहीं दिया था और न ही मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी। अब इस पर शाहरुख के दोस्त विवेक वासवानी ने अभिनेता की चुप्पी के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Trending Videos

शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स से जुड़े मामले में फंस गए थे। आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अक्टूबर 2021 में मुंबई तट से दूर एक क्रूज जहाज पर कथित ड्रग बस्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने से पहले आर्यन 25 दिनों के लिए जेल में थे। बीते साल आर्यन को इस मामले में एसीबी ने क्लीन चिट दे दी थी। आर्यन की गिरफ्तारी के दौरान शाहरुख की चुप्पी, हिम्मत और समझदारी को उनके दोस्त विवेक ने सराहा।

Taapsee Pannu: डाइट प्लान बनाने वाले पर जमकर पैसे खर्च करती हैं तापसी पन्नू, रकम जानकर नहीं होगा यकीन

विवेक वासवानी - फोटो : Twitter
इस मामले के दौरान मीडिया ट्रायल के बीच शाहरुख खान और उनके परिवार ने चुप्पी साध रखी थी। अब इस बारे में बात करते हुए शाहरुख के सबसे पुराने दोस्त अभिनेता और निर्माता विवेक वासवानी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि वह इस मुद्दे को बढ़ाना नहीं चाहते थे। उन्होंने अपना मुंह नहीं खोला और न ही आर्यन ने। गौरी हो या सुहाना सभी चुप रहे। इसे ही कृपा और मर्यादा कहते हैं।
Naatu Naatu: दुनियाभर में छाया नाटू-नाटू, टॉम क्रूज ने जमकर तारीफ की तो स्पीलबर्ग की पत्नी ने दो बार देखी RRR
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : social media
आर्यन खान के जेल से बाहर आने के बाद भी शाहरुख ने मीडिया और पैपराजी से बचने के लिए कई तरीके आजमाएं। वह कभी भी मीडिया के सामने खुलकर नहीं आए। शायद यही कारण रहा कि 'पठान' की रिलीज के दौरान भी उन्होंने अपनी फिल्म का प्रचार मीडिया के माध्यम से नहीं किया, बल्कि अपने फैन क्लब और ट्विटर के माध्यम से फैंस से बातचीत की। आस्क सेशन के दौरान उन्होंने फिल्म का प्रमोशन किया।

Filmy Wrap: जावेद अख्तर पर फिर भड़का PAK और ओटीटी पर धमाल मचाएगी SRK की 'पठान', पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें