ट्रेलर देखकर यह लगता है कि दर्शकों को थियेटर तक खींचने के लिए एक फिल्म में जो भी चाहिए, वह सब आनंद एल राय की 'जीरो' में मौजूद है। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर की काफी तारीफ की जा रही है। आइए जानते हैं कुछ यूजर रिएक्शन...
एक यूजर ने ट्रेलर की तारीख करते हुए लिखा- सर आपक टाइम शुरू हो गया है। मुझे ये ट्रेलर बहुत अच्छा लगा..आग लगा दी आपने शाहरुख सर...बस अब फिल्म रिलीज की इंतजार है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं फर्स्ट डे फर्स्ट शो जाउंगा। कुछ यूजर्स ने तो फिल्म को पहले ही सुपरहिट करार दे दिया है।
कुछ यूजर्स तो शाहरुख खान की इस फिल्म को साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्म मान रहे हैं। ट्रेलर पर अब तक केवल पॉजिटिव रिएक्शन ही देखने को मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने तो अभी से फिल्म को 300 करोड़ की बता दिया है।
ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि जीरो में शाहरुख का किरदार अब तक के सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख ने इस तरह का रोल पहले कभी नहीं किया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी।
शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर निर्देशक आनंद एल राय की 'जीरो' 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।