सार
Shah Rukh Khan Film King Song Leaked Online: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म गाना ऑनलाइन लीक हो गया। इस गाने में शाहरुख खान, दीपिका को किस कर रहे हैं, जिसे देखकर फैंस चौंक गए।
सोशल मीडिया पर फिल्म ‘किंग’ का पूरा गाना लीक हो चुका है, ऐसा दावा किया गया। इसमें दीपिका के साथ शाहरुख खान रोमांस कर रहे हैं, साथ ही गाने में वह उन्हें किस भी कर रहे हैं। क्या सच में यह गाना फिल्म ‘किंग’ का है? और शाहरुख खान के फैंस ने इस गाने पर क्या रिएक्शन दिया है, जानिए।
फेक या असली है गाना?
एक एक्स (ट्विटर) अकाउंट ने फिल्म ‘किंग’ का गाना शेयर करते हुए लिखा, ‘देख लो भाई।’ साथ ही लिखा कि फिल्म का गाना लीक हो गया है। गाने में शाहरुख और दीपिका नजर आए। दीपिका ने साड़ी पहनी है और शाहरुख ‘किंग’ फिल्म के वायरल लुक में दिखा दे रहे हैं। लेकिन गौर से देखने पर पता चलता है कि यह वीडियो एआई से बना है। कई यूजर्स ने इस को जल्द ही पकड़ लिया। एक यूजर ने लिखा, ‘दिन-ब-दि एआई का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।’ कई यूजर्स ने एआई से जुड़े मीम भी शेयर किए। वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि अगर इस एडिट सॉन्ग को शाहरुख खान थिएटर में चला दें तो भी फिल्म 100 करोड़ आसानी से कमा लेगी।