फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर के भी 'किंग' निकले शाहरुख खान, इतने हुए फॉलोअर्स

Thu, 14 Sep 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
शाहरुख खान के फैंस की कमी दुनिया भर में नहीं है और इसका गवाह है उनका ट्विटर अकाउंट। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ट्विटर पर फैंस की संख्या ढाई करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि ये आंकड़ा तो मई में ही पार हो गया था और अब उनके फैंस की संख्या 2.8 करोड़ हो चुकी है।
विज्ञापन


इस समय शाहरुख भारत में सिर्फ पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन से पीछे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में जिस तरह से इजाफा हो रहा है उससे लगता है कि जल्द ही वो महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ देंगे। बताते चलें कि फिलहालअमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 2.93 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

पढ़े- अक्षय कुमार के साथ रोमांस करना चाहती थी हनीप्रीत, इसके लिए पानी की तरह बहाए थे करोड़ों रुपए
 
शाहरुख खान पिछले काफी सालों से ट्विटर पर एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अपने फैंस के सवालों का जवाब भी शाहरुख हमेशा देते हैं। ये भी एक कारण है कि फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें