शाहरुख खान के फैंस की कमी दुनिया भर में नहीं है और इसका गवाह है उनका ट्विटर अकाउंट। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ट्विटर पर फैंस की संख्या ढाई करोड़ के पार पहुंच गई है। हालांकि ये आंकड़ा तो मई में ही पार हो गया था और अब उनके फैंस की संख्या 2.8 करोड़ हो चुकी है।
इस समय शाहरुख भारत में सिर्फ पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन से पीछे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में जिस तरह से इजाफा हो रहा है उससे लगता है कि जल्द ही वो महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ देंगे। बताते चलें कि फिलहालअमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 2.93 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
पढ़े- अक्षय कुमार के साथ रोमांस करना चाहती थी हनीप्रीत, इसके लिए पानी की तरह बहाए थे करोड़ों रुपए
शाहरुख खान पिछले काफी सालों से ट्विटर पर एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अपने फैंस के सवालों का जवाब भी शाहरुख हमेशा देते हैं। ये भी एक कारण है कि फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं।