शाहरुख खान ने अपने घुटने की सर्जरी कराई कराई है। राहुल ढोलकिया की फिल्म रईस की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने घुटनों में परेशानी महसूस हुई थी। दर्द के मारे उन्हें शूटिंग बीच रोकनी पड़ी।
इसलिए बृहस्पतिवार को शाहरुख लंगड़ते हुए छड़ी के सहारे मुंबई स्थित ब्रीज कैंडी अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने अपने घुटने की हड्डियों की सर्जरी कराई।
सर्जरी के बाद शाहरुख को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम चार दिन तक बेड रेस्ट लेने की सलाह दी है।
वापस लौटकर शाहरुख ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद करते हुए खुद के कुछ अस्पताल खोलने की इच्छा जताई।
Do they do Fequent Fliers Miles in Hospitals? If yes, I would own some of the hospitals! Thx all for standing by me as I pray on my knees…— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 21, 2015