फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मर्दानी 3' के लिए शाहरुख ने दी रानी को बधाई, बोले- 'यकीन है, जितनी असल में मजबूत हो उतनी ही फिल्म में होगी'

Fri, 30 Jan 2026 08:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Praised Rani Mukerji: रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'मर्दानी 3' आज शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी को बधाई दी है।
विज्ञापन
शाहरुख खान-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी मुखर्जी की लोकप्रिय फ्रेंचाईजी 'मर्दानी' की तीसरी फिल्म रिलीज हो चुकी है। आज 30 जनवरी को इसने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। रानी, एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौटी हैं। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच शाहरुख खान ने फिल्म के लिए रानी का हौसला बढ़ाया है।

विज्ञापन


शाहरुख खान ने रानी के लिए क्या कहा?
शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने रानी मुखर्जी की तारीफ की है और फिल्म में उनकी अदाकारी पर विश्वास जताया है। किंग खान ने लिखा है, 'बस दिल से लिख रहा हूं, मेरी रानी 'मर्दानी' को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि 'मर्दानी 3' में भी तुम उतनी ही मजबूत और दयालु होगी, जितनी तुम असल जिंदगी में हो'।
 

नेटिजन्स बोले- 'ये दोस्ती यूं ही बनी रहे'
रानी मुखर्जी के लिए शाहरुख खान के इस दिल छू लेने वाले मैसेज पर नेटिजन्स के रिएक्शन आए हैं। नेटिजन्स दोनों की दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'राहुल और टीना की यह दोस्ती आज तक बरकरार है और ऐसी ही बनी रहे'। एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान ने रानी के लिए क्या खूबसूरत मैसेज लिखा है'। बता दें कि रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद की गई है। दोनों ने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, वीर जारा सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया है।



 
 
 
विज्ञापन

मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब
पिछली दो फिल्में भी रहीं शानदार
शाहरुख खान के अलावा सलमान खान ने भी रानी को सपोर्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मर्दानी-3 का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद, प्रजेश कश्यप, जानकी बोड़ीवाला, मिखाइल यवलकर, दिग्विजय श्रीकांत रोहिदास, जिम्पा संगपो भूटिया और इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे सितारे हैं। मल्लिका प्रसाद ने फिल्म में विलेन की भूमिका शानदार तरीके से निभाई है। 'मर्दानी' फ्रेंचाईजी की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2019 में 'मर्दानी 2' रिलीज हुई है। क्रिटिक्स से तीसरी किस्त को सकारात्मक रिएक्शन मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें