फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauri Khan: गौरी के बुक लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ने की शिरकत, पत्नी की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

Tue, 16 May 2023 12:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बुक पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह किताब उन सभी लोगों के लिए है जो जीवन के रचनात्मक होने के सपने को खो देते हैं। आप किसी भी उम्र में काम शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इंडस्ट्री के सबसे शीर्ष इंटीरियर डिजाइनरों में से एक हैं। सोमवार को  उन्होंने अपनी कॉफी टेबल बुक लॉन्च की। 'माई लाइफ इन डिजाइन' शीर्षक वाली इस किताब में एक डिजाइनर के रूप में उनके सफर के बारे में बताया गया है। इस किताब की खासियत यह है कि इसमें गौरी के  जीवन की कुछ खास जानकारियां और उनके पूरे परिवार की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी हैं।शाहरुख खान और गौरी ने मु्ंबई के ताज होटल में किताब का विमोचन किया। इस पुस्तक का अनावरण करते हुए उन्होंने खुशी-खुशी पैपराजी के लिए पोज भी दिए। बता दें कि पुस्तक में उनके घर 'मन्नत' की कुछ विशेष तस्वीरें और उनके सपनों के घर के हर पहलू के पीछे की विचार प्रक्रिया भी शामिल है। 

विज्ञापन

Celebs: फिल्मी जगत में नाम कमाने के लिए बागी बने ये सितारे, अपने ही परिजनों के खिलाफ जाकर बनाई पहचान

किंग खान ने कही यह बात
बुक लॉन्च के मौके पर शाहरुख ने कहा, "पुस्तक में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका मैं उल्लेख करना चाहता हूं जो अजीब लग सकती हैं, क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं और हमारी शादी को 30 साल से अधिक हो गए हैं। इस तरह बात करना पति का कर्तव्य बन जाता है, लेकिन मैं एक व्यक्ति के रूप में बात करना चाहूंगा। गौरी और मैं एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब वह 14 साल की थीं, मैं 18 साल का। मैं लंबे समय से वही कर रहा हूं जो मैं करता आया हूं, लेकिन गौरी ने अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई है।''
Anurag Kashyap: बॉम्बे वेलवेट के आठ साल पूरे होने पर अनुराग का बयान, कहा- करण जौहर ने नहीं किया निराश
विज्ञापन

घर में सबसे व्यस्त रहती हैं गौरी
बुक पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह किताब उन सभी लोगों के लिए है जो जीवन के रचनात्मक होने के सपने को खो देते हैं। आप किसी भी उम्र में शुरू कर सकते हैं। 40 साल की उम्र में उन्होंने (गौरी) ऐसा करना शुरू कर दिया। उन्होंने 10 बाई 20 फीट की छोटी सी दुकान से अपनी शुरुआत की।  उन्होंने यह सब अपने आप किया और यह सब अपने आप करना जारी रखा है। शाहरुख ने आगे गौरी की तारीफ करते हुए कहा, 'वह हमारे पूरे घर में सबसे व्यस्त हैं और जब मैं उनसे पूछता हूं कि वह इतना काम क्यों करती हैं, तो वह कहती हैं, क्योंकि इससे उन्हें संतुष्टि मिलती है।
Vicky Kaushal Birthday: विक्की की पिछली 10 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड, जब जब अनुराग के साथ आए, तब तब हुआ..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें