फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी रह गई फैंस की ख्वाहिश, शाहरुख ने मांगी माफी; 60वें जन्मदिन पर मन्नत के बाहर नहीं आएंगे किंग

Sun, 02 Nov 2025 07:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Apologises Fans: शाहरुख खान ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर किया है। क्योंकि आज किंग खान अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस से मिलने के लिए मन्नत के बाहर नहीं आएंगे।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर उनके फैंस की इकट्ठा भीड़ बढ़ती ही जा रही है। लेकिन अब वह अपने पसंदीदा किंग से आज नहीं मिल पाएंगे। इस बात का अफसोस जताते हुए शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

शाहरुख का पोस्ट
शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों को थोड़ी निराशा हुई, क्योंकि इस बार वह अपने घर मन्नत के बाहर उनसे मिलने नहीं आए। शाहरुख ने एक्स पर माफी मांगते हुए बताया कि भीड़ और सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, 'मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। यह फैसला आप सबकी सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है क्योंकि भीड़ को नियंत्रित करने में समस्या आ रही है। लव यू ऑल।'   
 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
मुंबई के बैंडस्टैंड पर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हुई। पुलिस ने सड़कें बंद कर दीं, लेकिन प्रशंसक समुद्र तट के रास्ते मन्नत तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे। वायरल वीडियो में लोग फिसलन भरे पत्थरों पर चलकर शाहरुख के घर की ओर बढ़ते नजर आए। 
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन को 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर' का मिला अवॉर्ड, DPIFF 2025 में किया गया सम्मानित
 
विज्ञापन

जन्मदिन पर 'किंग' का टीजर हुआ रिलीज
आज शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'किंग' का पहला टीजर रिलीज हुआ, जिसमें वह जोरदार एक्शन सींस में दुश्मनों से भिड़ते नजर आए। टीजर के साथ 'किंग' ने कैप्शन में लिखा, 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- #KING #KingTitleReveal यह शोटाइम है। फिल्म 'किंग' 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस; परिवार की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें