फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्स्ट लुक भी नहीं आया और शाहरुख की फिल्म ने कमा लिए 115 करोड़

Thu, 06 Apr 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
इन दिनों फिल्में रिलीज से पहले ही अपने सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए कमाई कर रही हैं और नए रिकॉर्ड बना रही हैं। जहां इसे लेकर रजनीकांत की फिल्म '2.0' और 'बाहुबली' में पहले ही कांटे की टक्कर दिखी तो वहीं अब शाहरुख खान की फिल्म ने भी कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन


बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'रौला' रिलीज से पहले ही अपने अपने डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के जरिए 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है और अब इसके म्यूजिक राइट्स भी 15 करोड़ में बिके हैं। यानि शाहरुख और अनुष्का की ये फिल्म रिलीज से पहले ही 115 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि फिल्म ना तो अभी तक कोई ट्रेलर या टीजर ही रिलीज हुआ और ना ही कोई गाना और उससे पहले ही इस फिल्म ने 115 करोड़ कमाकर एक तरह से नायाब रिकॉर्ड ही बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रौला' को इम्तिचाज अली ने डायरेक्ट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें