फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान और बेटी सुहाना ने केकेआर टीम को किया मोटिवेट, फैंस ने भी दिए रिएक्शन; किंग खान के लुक पर हुए फिदा

Mon, 06 Apr 2026 09:47 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Motivate His KKR Team: सोमवार को कोलकता के ईडेन गार्डेंस में शाहरुख खान और बेटी सुहाना अपनी आईपीएल टीम केकेआर का हौसला बढ़ाते दिखे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें स्टेडियम से वायरल हुईं। फैंस शाहरुख के अंदाज, लुक पर फिदा नजर आए। 

विज्ञापन
शाहरुख खान और सुहाना खान आईपीएल मैच देखते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला देखने को मिला। इस मौके पर किंग खान अपनी बेटी सुहाना के साथ स्टेडियम में नजर आए। दोनों मैच के दौरान अपनी टीम को चियर करते दिखे। फैंस का ध्यान शाहरुख खान के नए लुक पर भी गया, जिसे उन्होंने काफी पसंद किया। 

विज्ञापन


किंग खान ने बढ़ाया अपनी टीम का हौसला
सोशल मीडिया पर वायरल आईपीएल मैच की तस्वीरों में किंग खान कभी सरप्राइज नजर आ रहे हैं, तो कभी अपनी टीम को चियर कर रहे हैं। इसमें बेटी सुहाना खान उनका पूरा साथ दे रही हैं। शाहरुख खान को काॅफी पीते हुए भी देखा जा सकता है। 
 


 

फैंस को पसंद आया शाहरुख खान का लुक
फिल्म ‘किंग’ के लिए शाहरुख खान ने नया लुक रखा है। यह फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने शाहरुख खान की वायरल फोटो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘किंग खान अपने नए लुक में ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहे हैं।’ वहीं कई यूजर्स ने उनके लुक पर हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। कुछ ने सिर्फ ‘किंग खान’ ही कमेंट सेक्शन में लिखा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म 'किंग'?
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट भी मेकर्स साझा कर चुके हैं। इस साल क्रिसमस पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस बार क्रिसमस का त्योहार शाहरुख खान के नाम होने वाला है। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। साथ ही अभिषेक बच्चन भी नेगेटिव रोल करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें