शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का सभी को काफी इंतजार था। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने फैंस सिनेमाघरों तक तो गए लेकिन अपेक्षाओं के अनुसार ये आकड़ा कम ही रहा।
वहीं बात करें फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो ट्रेड ऐनेलिस्ट रमेश बाला के अनुसार पहले दिन फिल्म ने 17.25 करोड़ रुपए की कमाई अपने नाम की। ये किसी हिट फिल्म के लिए एवरेज ही होता।
पढ़े- Jab Harry Met Sejal Review: अंगूठी की तरह गायब है फिल्म से रोमांच, बेदम दिखे हैरी और सेजल
वहीं बात करें इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' की तो इस फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ रुपए कमाए थे। जो 'जब हैरी मेट सेजल' के पहले दिन के कलेक्शन से कहीं ज्यादा था। भारत में ये फिल्म करीब 3200 स्कीन पर रिलीज हुई है। आपको बता दें कि फिल्म की नेट कमाई आनी अभी बाकी है।
इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली हैं और इसे शाहरूख के ही प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है। पहले दिन की कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही कि रही है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
पढ़े- 'जब हैरी मेट सेजल' देखने से पहले जान लें ये 10 बातें
Top 4 Hindi Day 1 2017 BO:
1. #Baahubali2 - ₹ 41 Cr
2. #Tubelight - ₹ 21.15 Cr
3. #Raees - ₹ 20.42 Cr
4. #JabHarryMetSejal - ₹ 17.25 Cr
— Ramesh Bala (@rameshlaus) August 5, 2017