हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट इस वक्त इंडिया में अपनी अगली फिल्म 'वॉर मशीन' के प्रमोशन के लिए मौजूद हैं। इस मौके पर फिल्म के प्रमोशन के उनका साथ और कोई नहीं बल्कि किंग खान कर रहे हैं। शाहरुख खान ने ब्रैड के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया जहां दोनों ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, सभी पर चर्चा की।
ब्रैड पिट ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच कर सभी को चौंका दिया। पहले सिर्फ खबरें आ रही थीं कि ब्रैड टोक्यो के बाद फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत आ सकते हैं लेकिन उनके आने की खबर कंफर्म नहीं हुई थी। उनके फैंस उन्हें इंडिया में देख कर काफी खुश हैं। ब्रैड पिट ने अपने बॉलीवुड फिल्मों में काम करने पर भी इस दौरान बात की। उन्होंने कहा कि वो कभी हिंदी फिल्मों में काम नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें डांस करना नहीं आता है जिसपर शाहरुख ने कहा कि वो उन्हें डांस करना सिखा देंगे।
शाहरुख ने ट्विटर पर ब्रैड के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा कि उन्हें डांस सिखाना अभी बाकी है।
My best 2 David & Brad for the release of War Machine on @netflix Pleasure to meet u both & Brad the dance remains pic.twitter.com/mxq0GKrqoL
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 24, 2017
ब्रैड पिट ने बॉलीवुड के लिए कहा, 'हिंदी सिनेमा को लेकर मेरे दिल में बहुत सम्मान है। यहां की अपनी भाषा है, अपने सितारे हैं और इसने पूरी दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है।' ब्रैड हिंदी फिल्मों की मेकिंग को लेकर भी काफी उत्सुक थे। उनके इस सवाल पर शाहरुख ने जवाब दिया कि एक डांस-एक्शन फिल्म को पूरा करने में तकरीबन 120 दिन का समय लगता है। शाहरुख के इस जवाब पर ब्रैड ने कहा कि हॉलीवुड में भी इतना ही समय लगता है बस उनकी फिल्मों में डांस नहीं होता।