सीजेपी का विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : पीटीआई।
शबाना ने की छात्रों के जज्बे की तारीफ
उन्होंने यह भी बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पास की एक बिल्डिंग में ले जाया गया था। ठीक होने के बाद वह वापस आईं और उन छात्रों से मिलीं जो प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे।
छात्रों के जज्बे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘उनका हौसला काबिल-ए-तारीफ है। मैं उन्हें सलाम करती हूं।’
नड्डा से मिले सीजेपी के नेता
- फोटो : ani
पहले भी लिख चुके हैं पीएम को चिट्ठी
शबाना आजमी ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनके पति जावेद अख्तर ने पहले इस मुद्दे को प्रधानमंत्री तक चिट्ठी के जरिए पहुंचाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘हमने 15 जुलाई को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और सोनम वांगचुक से बातचीत शुरू करने की अपील की थी। हमें जवाब मिला कि दो दिन में प्रतिक्रिया दी जाएगी, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई जवाब नहीं आया, इसलिए हमें यहां आना पड़ा।’
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आंसू गैस और पुलिस की कार्रवाई देखी, लेकिन इसके बावजूद छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों पर डटे रहे और सरकार से बातचीत की मांग करते रहे।
प्रकाश राज, शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज भी हुए थे शामिल
इस ‘चलो संसद’ मार्च में शबाना आजमी फिल्म इंडस्ट्री की उन गिनी-चुनी हस्तियों में से थीं, जो खुद ग्राउंड पर पहुंचीं। बाद में उन्होंने अभिनेता प्रकाश राज और CJP के अभिजीत दिपके के साथ मार्च का एक वीडियो भी शेयर किया।
ये भी पढ़े- Kaylee Hottle Death: 'गॉडजिला एक्स कोंग' की अभिनेत्री केली हॉटल का 18 की उम्र में निधन; सड़क हादसे में गई जान