फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में हैं भर्ती

Wed, 13 Feb 2019 11:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गांव में निरीक्षण करतीं शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है । इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा । शबाना को कुछ दिनों से सर्दी और खांसी थी । डॉक्टरों से जांच कराने के बाद पता चला कि वो स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं । 
विज्ञापन


शबाना अभी अस्पताल में हैं । शबाना इलाज के साथ-साथ इस समय का भरपूर उपयोग कर रही हैं । शबाना का कहना है कि खुद के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिलता है । इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है । शबाना ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है । 

 
विज्ञापन

shabana azmi
स्वास्थ्य ठीक ना होने के बावजूद शबाना सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं । उन्होंने अपनी बेटी जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' को लेकर ट्वीट किया था । इसके अलावा उन्होंने शोभा डे के साथ भी एक फोटो शेयर कर अपने स्कूल के दिनों को याद किया था ।

बता दें कि इससे पहले भी कई स्टार्स स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं । आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को स्वाइन फ्लू हुआ था। इसके बाद रिचा चड्ढा ने भी स्वाइन फ्लू से पीडित होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा सोनम कपूर और विधु विनोद चोपड़ा भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें